Big Accident: भिवाड़ी कापडीवास पैराफरी मार्ग पर हादसा: बडे भाई की मौत, छोटा गंभीर

On: March 21, 2026 7:47 PM
Follow Us:

Big Accident: धारूहेड़ा: भिवाड़ी कापडीवास पैराफरी मार्ग पर महेश्वरी के पास मंगलवार रात को तेज रफ्तार एक कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे बडे भाई की मौत हो गई जबकि छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित फरार हो गया।

थाना सेक्टर छह पुलिस ने बताया दिल्ली के साहिबाबाद डेयरी के रहने वाले अमर कुमार व उत्तम कुमार धारूहेड़ा सेक्टर 5 मे एमटूके सोसायटी मे किराये पर रहते है। रात को दोनो भाई स्कूटी से पैराफरी मार्ग से धारूहेड़ा आ रहे थे पीछे एक केंटर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दोनो घायल हो गए।Big Accident

दोनो घायलों को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों अमर कुमार 40 को मृत घोषित कर दिया है। छोटे भाई उत्तम कुमार रेवाडी उपचाराधीन है। जांच अधिकारी हवलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि छोटे भाई के बयान पर केेंटर चालक के ​खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा बुधवार को मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now