गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: 2 करोड़ रुपये से बदलेगी भटसाणा-अलावलपुर रोड की सूरत

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: बीते 5 वर्षों से बदहाली और खस्ताहाली का दंश झेल रहे भटसाणा-अलावलपुर मार्ग के दिन अब बहुत जल्द बदलने वाले हैं। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग…


भटसाणा-अलावलपुर मार्ग
भटसाणा-अलावलपुर मार्ग
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: बीते 5 वर्षों से बदहाली और खस्ताहाली का दंश झेल रहे भटसाणा-अलावलपुर मार्ग के दिन अब बहुत जल्द बदलने वाले हैं। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है।

Advertisement

 

भटसाणा-अलावलपुर मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि पूरी सड़क गड्डों में तब्दील हो गई
भटसाणा-अलावलपुर मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि पूरी सड़क गड्डों में तब्दील हो गई

इस सड़क के निर्माण की मंजूरी मिलने से भटसाणा, अलावलपुर, नदंरामपुर बास सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भारी राहत मिलेगी। बता दे कि भटसाणा-अलावलपुर मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि पूरी सड़क गड्डों में तब्दील हो गई थी, जिसके कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे थे। भटसाणा गांव के सरपंच और ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायतें दे चुके थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बरसात के​ दिनों में इस रोड की हालत ज्यादा ही बदाहल हो जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड-13 के जिला पार्षद निरंजन लाल (पटवारी) ने करीब तीन माह पूर्व स्वयं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा था। मंत्री ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के आदेश जारी किए।

बजट मंजूर: इसको लेकर कई बार विभाग को पत्र भेजा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर ये मामला हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के पास पहुंचा तो ​इसको मंजूर करते हुए बजट पास करवा दिया गया है। उन्होने विभाग से जल्द से जल्द से बनाने की अपील की है।
निरंजनलाल पटवारी, वार्ड 13 पार्षद

ये भी पढ़ें:सीहा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में सातों थीम जीतीं, बना ओवरऑल विजेता

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp