बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

Delhi Blast: डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया, जानिए क्या थी हमले की योजना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच के बीच कथित सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने जांच एजेंसियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। यह वीडियो धमाके…


डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया, जानिए क्या थी हमले की योजना
डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया, जानिए क्या थी हमले की योजना
Google News Follow us on Google

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच के बीच कथित सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने जांच एजेंसियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं। यह वीडियो धमाके से कुछ दिन पहले रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है, जिसमें उमर आत्मघाती हमले और उससे जुड़ी मानसिक स्थिति पर बात करता दिखाई दे रहा है। बता दे ये वीडियो अग्रेजी में तथा वीडियो अकेले ने ही बनाया है।Delhi Blast:

Advertisement

एजेंसियों का कहना है कि वीडियो उसकी सोच और मानसिक तैयारी को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।वीडियो में उमर कह रहा है कि आत्मघाती हमले की सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि जब कोई व्यक्ति यह स्वीकार कर लेता है कि वह तय समय और स्थान पर मरने जा रहा है, तो वह एक बेहद खतरनाक मानसिक स्थिति में पहुंच जाता है। उसके अनुसार, ऐसे व्यक्ति के भीतर मौत ही अंतिम मंजिल बन जाती है और वह खुद को उसी दिशा में ढाल लेता है।Delhi Blast:

उमर वीडियो में आगे कहता है कि किसी भी लोकतांत्रिक और मानवीय व्यवस्था में ऐसी मानसिकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह समाज, जीवन और कानून के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह वीडियो उसके इरादों, सोच और धमाके से पहले की गतिविधियों पर महत्वपूर्ण सुराग प्रदान करता है, जिसे अब विस्तृत विश्लेषण के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है।Delhi Blast:

Advertisement

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में अब देखते ही इंपाउंड होगें ये वाहन, 10 लाख जुर्माना वाला वाहन जब्त

NIA ने किया बडा खुलासा: हमले की जांच में सोमवार रात बड़ा खुलासा हुआ है। NIA ने बताया कि वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल पहले हमास की तरह ड्रोन और रॉकेट से हमला करना चाहता था। यह प्लानिंग हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर किए गए हमले की तर्ज पर बनाई गई थी।Delhi Blast:

एक और साथी ओर काबू: NIA को यह जानकारी आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर-उन-नबी के एक और साथी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की गिरफ्तारी के बाद मिली। दानिश जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड का रहने वाला है। NIA ने उसे चार दिन पहले श्रीनगर से हिरासत में लिया था और सोमवार को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।Delhi Blast:

ये भी पढ़ें:यूपीआई से 84 हजार की साइबर ठगी, रेवाड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

 

ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या हुई 15: दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट में दो अन्य घायलों की एलएनजेपी अस्पताल में मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। मृतकों की पहचान लुकमान (50) और विनय पाठक (50) के रूप में हुई है। पिछले गुरुवार को इलाज के दौरान बिलाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई थी।

ये भी पढ़ें:दिल्ली से अपहृत नाबालिग धारूहेड़ा में लवारिस मिला

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp