रविवार, 15 नवम्बर 2026

Rewari News: नंदू गौशाला गौशाला धारूहेड़ा में वार्षिक समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: धारूहेड़ा : नंदू गौशाला एवं उपचार केन्द्र में रविवार को कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मास्टर रामफ़ल की अगुवाई में हुई। मुख्य उद्देश्य आगामी मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गौशाला…


नंदू गौशाला गौशाला धारूहेड़ा में वार्षिक समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
नंदू गौशाला गौशाला धारूहेड़ा में वार्षिक समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
Google News Follow us on Google

Rewari News: धारूहेड़ा : नंदू गौशाला एवं उपचार केन्द्र में रविवार को कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक मास्टर रामफ़ल की अगुवाई में हुई। मुख्य उद्देश्य आगामी मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गौशाला का वार्षिक समारोह आयोजित करने को लेकर विचार विमर्श करना रहा। इस मौके पर वार्षिक समारोह की तैयारी को लेकर जिम्मेदारी सोपी गई।Rewari News

चलाया जाएगा अभियान: बता दें कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गौशाला के वार्षिक आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए प्रचार सामग्री छपवाकर आमजन से सहयोग का आग्रह किया जाएगा।Rewari News

बैठक में यह भी तय किया गया कि समाजसेवियों, ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों, सामाजिक संस्थाओं और उद्योगपतियों से व्यक्तिगत संपर्क कर गौशाला के संचालन एवं कार्यक्रम के लिए सहयोग मांगा जाएगा। बैठक में गौशाला के वर्तमान कार्यों, पशुओं की देखभाल, उपचार सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।Rewari News

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

ये रहे मौजूद: गौशाला में आयोजित बैठक में लालाराम यादव, शमशेर यादव, धीरज यादव, मानसिंह पटवारी, नवीन यादव फिदेड़ी, भगवान सिंह राठौड़, देवेंद्र देवासी, बब्बू सिंह शेखावत, सतीश खोला, नवीन यादव और दिनु सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp