निर्वाण दिवस पर हवन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास गांव स्थित परमहंस कुटी में रविवार को संत घनश्याम दास के निर्वाण दिवस पर भजन-कीर्तन और भंडारे
प्रकाशित: 4 October 2026, 6:49 PM
निर्वाण दिवस पर हवन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन
निर्वाण दिवस पर हवन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास गांव स्थित परमहंस कुटी में रविवार को संत घनश्याम दास के निर्वाण दिवस पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संत शंकर दास के सानिध्य में हुआ। सुबह 8 बजे हवन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ और दोपहर को भंडारा लगाया गया।

नंदरामपुर बास में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
नंदरामपुर बास में भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

संत शंकर दास ने बताया कि हर साल 4 अक्टूबर को संत घनश्याम दास का निर्वाण दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु पहुंचे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये रहे मोजूद: इस मौके पर रूपचंद नंबरदार, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, रणधीर, देवदास, नारायण, रणबीर, इंद्र बोहरा, पूर्व सरपंच मंगतराम और योगेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now