भिवाड़ी (Best24News): राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के अंतर्गत भिवाड़ी के चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र से आगजनी से बलास्ट हो गया है। शनिवार देर शाम को CRD इंडस्ट्रीज केमिकल बनाने वाली कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। बता दे कि कंपनी में लगी आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आगजनी से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
केमिकल रिएक्शन से लगी आग: दमकल केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण केमिकल रिएक्शन (Chemical Reaction) बताया जा रहा है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर 21 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही सभी कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बता दे कि कंपनी में फार्मास्युटिकल इंटरमीडिएट (Pharmaceutical Intermediate), एपीआई (APIs) और औद्योगिक रसायनों का निर्माण किया जाता है। जिसमें फॉर्मिक एसिड, कास्टिक सोडा फ्लेक्स, एसीटोन, ट्यूलूइन और क्लोरहक्सिडाइन बेस पाउडर शामिल है।
15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने आग पर पाया काबू: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। तिजारा डीएसपी शिवराज ने बताया कि आग की भयावहता को देखते हुए भिवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से करीब 15 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं दमकलकर्मी करीब 10 धंटे में आग पर काबू पाया गया हैं। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र और पड़ोसी फैक्ट्रियों को खाली करा दिया गया है। आमजन को मौके से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
नुकसान का आकलन जारी: प्रबधन का कहना है कि फिलहाल कंपनी में हुए कुल आर्थिक नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन केमिकल कंपनी होने के कारण करोड़ों रुपये के कच्चे और तैयार माल के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।












