सेवा संकल्प यात्रा का रेवाड़ी में प्रवेश: काठूवास टोल पर होगा भव्य स्वागत

On: September 27, 2026 9:43 AM
Follow Us:
सेवा संकल्प यात्रा का रेवाड़ी में प्रवेश: काठूवास टोल पर होगा भव्य स्वागत

रेवाड़ी (Best24News): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा कार्यों और संगठनात्मक सफर का संदेश लेकर वडनगर से वाराणसी जा रही ”सेवा संकल्प यात्रा  का आज यानि रविवार को हरियाणा में भव्य स्वागत किया जाएगा। बता दें कि यह यात्रा राजस्थान सीमा पर स्थित गांव गोद (बलावा बॉर्डर) के रास्ते महेंद्रगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद गोद बॉर्डर पर पहुंचेंगे। सीएम के आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में भारी उत्साह है।

डीसी अनुपमा अंजलि ने लिया तैयारियों का जायजा

कार्यक्रम को भव्य और सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। डीसी अनुपमा अंजलि ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ में भी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा, समर्पण और जन-कल्याण के संकल्पों का संदेश लेकर वडनगर से वाराणसी (काशी) तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प अभियान’ यात्रा 27 सितंबर को वीरभूमि रेवाड़ी की पावन धरा पर प्रवेश करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रव्यापी यात्रा शाम ठीक 4:00 बजे काठूवास टोल के समीप रेवाड़ी जिले की सीमा में दाखिल होगी।

काठूवास टोल पर वरिष्ठ नेता करेंगे अगवानी

यात्रा के रेवाड़ी आगमन पर काठूवास टोल पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इयसत्र मौके भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी मदन गोयल, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और विधायक अनिल यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

स्वागत व रूट: काठूवास टोल से प्रवेश के बाद यात्रा रेवाड़ी शहर के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगी। शहर में जगह-जगह समर्पित कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा पुष्पवर्षा व मालाओं से बाइकर्स और यात्रियों का अभिनंदन किया जाएगा।

28 सितंबर को पटौदी (गुरुग्राम) के लिए होगी प्रस्थान

रेवाड़ी नगर में भव्य स्वागत और रात्रि विश्राम/प्रवास के बाद यह यात्रा 28 सितंबर को पटौदी की ओर प्रस्थान करेगी, जहां से गुरुग्राम जिले में इसका विधिवत प्रवेश कराया जाएगा।?भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और अंत्योदय के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा जन-आंदोलन है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now