रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है।अगर आप रेवाड़ी जिले के आस पास रहने वाले तथा कालेज मे दाखिला लेने के लिए इच्छुक है तो यह न्यूज आपके लिए बहुत जरूरी हैं। रेवाड़ी के 11 कालेजों में कहां तक किस संकाय में रिक्त् सीटे है यहां पर पूरी डिलेटस दिखाई गई है।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले के 11 सरकारी कॉलेजों में कुल 5,880 सीटों में से 3,119 सीटें भर चुकी हैं, जबकि 2,761 सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं। आर्ट्स (BA), कॉमर्स (BCom) और साइंस (BSc) के विभिन्न कोर्स में खाली पड़ी सीटों पर छात्र अभी भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रेवाड़ी जिले के किस कॉलेज में कितनी सीटें भरी हैं और कितनी खाली हैं:
11 सरकारी कॉलेजों में कोर्सवार सीटों का ब्योरा:
1. सेक्टर-18 राजकीय महिला कॉलेज, रेवाड़ी
- BA: 560 में 446 भरीं (114 खाली)
- BA (अंग्रेजी मेजर): 40 में 10 भरीं (30 खाली)
- BCom: 240 में 104 भरीं (136 खाली)
- BBA: 60 में 60 भरीं (0 खाली)
- BSc (लाइफ साइंस): 160 में 149 भरीं (11 खाली)
- BSc (फिजिकल साइंस): 240 में 98 भरीं (142 खाली)
- BSc (फिजिक्स मेजर): 40 में 9 भरीं (31 खाली)
2. राजकीय कॉलेज, रेवाड़ी
- BA: 160 में 82 भरीं (78 खाली)
- BCom: 160 में 29 भरीं (131 खाली)
3. राजकीय कॉलेज, खरखड़ा
- BA: 320 में 233 भरीं (87 खाली)
- BCom: 160 में 136 भरीं (24 खाली)
- BSc (फिजिकल साइंस): 80 में 23 भरीं (57 खाली)
- BSc (केमिस्ट्री मेजर): 40 में 24 भरीं (16 खाली)
4. राजकीय कॉलेज, बावल
- BA: 480 में 173 भरीं (307 खाली)
- BCom: 60 में 48 भरीं (12 खाली)
- BSc (फिजिकल साइंस): 80 में 15 भरीं (65 खाली)
5. राजकीय महिला कॉलेज, बावल
- BA: 160 में 132 भरीं (28 खाली)
- BCom: 80 में 40 भरीं (40 खाली)
- BSc (फिजिकल साइंस): 20 में 20 भरीं (0 खाली)
6. राजकीय कॉलेज, कोसली
- BA: 220 में 162 भरीं (58 खाली)
- BCom: 80 में 18 भरीं (62 खाली)
- BSc (लाइफ साइंस): 80 में 60 भरीं (20 खाली)
- BSc (फिजिकल साइंस): 160 में 46 भरीं (114 खाली)
7. राजकीय कॉलेज, नाहड़
- BA: 420 में 258 भरीं (162 खाली)
- BCom: 60 में 22 भरीं (38 खाली)
- BSc (फिजिकल साइंस): 80 में 74 भरीं (6 खाली)
8. राजकीय कॉलेज, कंवाली
- BA: 420 में 200 भरीं (220 खाली)
- BCom: 80 में 28 भरीं (52 खाली)
- BSc (फिजिकल साइंस): 160 में 60 भरीं (100 खाली)
- BSc: 60 में 47 भरीं (13 खाली)
9. राजकीय कॉलेज, गुरावड़ा
- BA: 240 में 88 भरीं (152 खाली)
- BCom: 80 में 12 भरीं (68 खाली)
- BSc (फिजिकल साइंस विद कंप्यूटर): 40 में 18 भरीं (22 खाली)
10. राजकीय कॉलेज, जाटूसाना
- BA: 160 में 78 भरीं (82 खाली)
- BCom: 80 में 7 भरीं (73 खाली)
11. राजकीय कॉलेज, पाली
- BA: 160 में 46 भरीं (114 खाली)
- BA (अंग्रेजी ऑनर्स): 40 में 9 भरीं (31 खाली)
- BCom: 80 में 10 भरीं (70 खाली)
- BSc (फिजिकल साइंस): 40 में 10 भरीं (30 खाली)
बीबीए और बीएससी में बढ़ी छात्रों की दिलचस्पी
आंकड़ों के अनुसार, सेक्टर-18 महिला कॉलेज में BBA और बावल महिला कॉलेज में BSc (फिजिकल साइंस) की 100% सीटें भर चुकी हैं। वहीं, जिले के प्रमुख कॉलेजों में BCom और BA की काफी सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं। जो छात्र ओपन काउंसिलिंग या रि-ओपन पोर्टल के जरिए दाखिला लेना चाहते हैं, वे तुरंत अपने नजदीकी कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं।
नोट: ये आकड़ो वेवसाइट के आधार पर लिए गए है। लेकिन दाखिला लेने वाले सबंधित कालेज मे जाकर रिक्त सीटो की अपडेट जरूर ले लें ताकि कोई परेशानी नहीं हो। इसके पदों में कम ज्यादा हो सकते है इसके लिए Best24News जिम्मेदार नहीं है।












