Highway पर बने ब्लैक स्पॉट, मौत को दावत, हर साल जान गवां रहे 200 से ज्यादा लोग

On: September 24, 2026 4:44 PM
Follow Us:
DIAL 112
हरियाणा पुलिस डायल 112 टीम

Highway: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बने ब्लैक स्पोट के चलते मौत की दावत बना हुआ हैं इस साल के 263 दिन बीत चुके हैं और जनवरी से सितंबर तक जिले में 189 सड़क हादसों में 97 लोगों की मौत हो चुकी है, आलम यहां तक कि इस हादवे 212 लोग घायल हुए हैं। सड़क हादसों को लेकर पुलिस समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती रही है लेकिन भी हादसे कम नहीं हो रहे है।

हादसों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में करीब 60 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालक या सवार रहे। 30 प्रतिशत मृतक चौपहिया वाहनों में सवार थे, जबकि 15 प्रतिशत पैदल यात्री थे। आंकड़ें बताते हैं कि तेज रफ्तार के साथ यातायात नियमों की अनदेखी दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से घातक साबित हो रही है।

सड़क हादसों में वर्ष 2025 में 189 लोगों की जान गई थी। वर्ष 2024 में 209 तथा 2023 में 213 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई थी। इस वर्ष पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने वाले 250 से अधिक चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

ACCIDENT NEWS
ACCIDENT

चार साल के हादसों पर एक नजर

साल मौत घायल

2026       97     212
2025      189    358
2024      209     378
2023       213     415

पूरा परिवार हो गया खत्म: 25 मई को नारनौल रोड पर हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। बेटे का स्कूल में प्रवेश कराने के बाद वापस लौट रहे दंपति की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसमें बेटे सहित दंपति की माैत हो गई थी। वहीं जुलाई में हाईवे पर साल्हावास के समीप हुए हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई।

जानिए कहां कहां है मौत के कट: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर से कापड़ीवास बर्डर तक करीब 35 किलोमीटर हिस्सा जिले में आता है। कापड़ीवास, बनीपुर चौक, ओढ़ी कट, जयसिंहपुर खेड़ा, संगवाड़ी, असाही पुल, भूड़ला, साहबी पुल, आसलवास, नैचाना कट और साल्हावास सहित कई स्थान हादसों के लिहाज से संवेदनशील हैं।खोरी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास, माजरा मोड़ और पाड़ला कट हादसों के प्रमुख स्थान बने हुए हैं। खोरी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के निकट आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं।

बनीपुर चौक और नैचाना कट पर आए दिन हादसे होते हैं। बनीपुर चौक फ्लाईओवर का निर्माण लंबे समय से लंबित है। क्रासिंग बंद होने के बावजूद वाहन चालक डिवाइडर के ऊपर से मोटरसाइकिल निकालते हैं। पैदल यात्री भी हाईवे पार करते समय जान जोखिम में डालते हैं। कापड़ीवास से भिवाड़ी की ओर जाने वाला टर्न भी दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील है।

हाईवे पर बने है ब्लैक स्पॉट

रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गांव बीकानेर, रोहड़ाई मोड़, गुरावड़ा और पाल्हावास हादसों के प्रमुख स्थान हैं। पाल्हावास चौक पर पिछले एक माह में तेज रफ़्तार की वजह से तीन हादसों में वाहन घर या दुकानों में घु़स गए थे।इस वर्ष सड़क हादसों में जान गंवाने वाले 96 लोगों में करीब 70 प्रतिशत मृतक 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के मृतकों की संख्या 20 प्रतिशत, जबकि अन्य आयु वर्ग के लोगों की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत रही।

हादसों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में करीब 60 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालक या सवार रहे। 30 प्रतिशत मृतक चौपहिया वाहनों में सवार थे, जबकि 10 प्रतिशत पैदल यात्री थे। आंकड़ें बताते हैं कि तेज रफ्तार के साथ यातायात नियमों की अनदेखी दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से घातक साबित हो रही है।

जागरूकता अभियान के बावजूद नहीं सुधरे हालात: सड़क हादसों को लेकर पुलिस समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती रही है। इसके अलावा हादसों को रोकने के लिए काफी ब्लैक स्पाट भी बंद किए जा चुके हैं। लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए, जिससे हादसों में कमी आ सके। – पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक

नेशनल हाईवे पर सफर जितना आरामदायक है, उतनी ही जरा सी चूक के कारण खतरनाक भी है। इस वर्ष के 263 दिनों की बात करें तो जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 96 लोगों की जान चली गईं। इनमें 90% हादसे जिले की सीमा से गुजर रहे तीनों हाईवे पर हुए। हादसों के कारण भी अलग-अलग रहे। ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार और ब्लैक स्पाट के कारण हुए हैं।

 

सड़क हादसों को लेकर पुलिस समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती रही है। इसके अलावा हादसों को रोकने के लिए काफी ब्लैक स्पाट भी बंद किए जा चुके हैं। लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए। – पवन कुमार, डीएसपी ट्रैफिक

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now