धारूहेड़ा: खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति की ओर से निलगिरी कालोनी में 26 सिंतबर से संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जाएगा। वार्ड पार्षद मनीषा सैनी ने बताया कि 26 सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा शिव नगर के श्री श्याम मंदिर से शुरू होकर बास रोड से होते हुए नीलगिरी कालोनी पहुंची। कथा रोजाना 3 से 7 बजे होगी।
कथा के शुभांरभ् पर नपा धारूहेड़ा के उप चेयरमैन अमन राव व हरियाणा टयूरिज्म् के पूर्व चेयरमैन इंद्रपाल जेलदार मौजूद रहेगें। कथा के समापन 5 अक्टूबर को होगा। इस दिन पूर्णाहूति के साथ हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक बाल कृष्ण महाराज कथा का व्याखान करेंगें।













