सेवा संकल्प अभियान : प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

On: September 19, 2026 6:09 PM
Follow Us:
 सेवा संकल्प अभियान के विजेता विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य, पूर्व पंच सुदेश और स्टाफ सदस्य।
 सेवा संकल्प अभियान के विजेता विद्यार्थियों के साथ प्राचार्य, पूर्व पंच सुदेश और स्टाफ सदस्य।

Rewari News (Best24News)  जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य सत्यवीर की अध्यक्षता में हुआ। जिला प्रशासन की ओर से अभियान के नोडल अधिकारी एवं गांव के पूर्व पंच सुदेश ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विद्यालय में 17 सितंबर को पेंटिंग एवं रंगोली तथा 19 सितंबर को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इनमें विद्यालय के करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में दक्ष, यक्षरा, मीनाक्षी, देविका, सोनाली, हर्षिता, चंचल, काजल, महेश, पवन, निशांत, निधि, ध्रुव, प्रिया, पूनम, कविता, बबीता और मुस्कान सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राध्यापिका सीमा, श्याम लाल गुप्ता, शशि कपूर, प्रियंका, लक्ष्मी यादव और रेखा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्राध्यापक हरीश कुमार ने किया, जबकि हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने मंच संचालन किया। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले प्रतिभागियों और प्रभारियों का आभार जताया।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now