रेवाड़ी से रींगस के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां पढें शेड्यूल !

On: September 19, 2026 2:31 PM
Follow Us:
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन

रेवाड़ी: राजस्थान के खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बडी राहत दी है। रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09717 और 09718 का संचालन 21 और 22 सितंबर को किया जाएगा।

इतने डिब्बे होंगे शामिल: यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन में कुल 15 डिब्बे होंगे। इनमें 13 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन अनारक्षित होगी, इसलिए इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को पहले से रिजर्वेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

ये रहेगा शेडयूल: गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल दोनों दिन रेवाड़ी से सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09718 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल दोपहर 2:55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 6:40 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

जानिए कहां कहां होगा ठहराव: बता दे इस स्पेशल ट्रेन का कुंड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन के चलते रेवाड़ी और रींगस के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के यात्रियों को भी अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

13 साधारण, 2 गार्ड डिब्बे शामिल

यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन में कुल 15 डिब्बे होंगे। इनमें 13 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं। ट्रेन अनारक्षित होगी, इसलिए इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को पहले से रिजर्वेशन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now