Best24News: भिवाड़ी के नगर परिषद सभापति के चुनाव में शुक्रवार को अचानक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया। सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी गगन तंवर के नामांकन वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. गुंजन खटाना निर्विरोध चेयरपर्सन निर्वाचित हो गईं। नामांकन वापसी के साथ ही सभापति पद को लेकर चल रहा चुनावी मुकाबला समाप्त हो गया और भिवाड़ी नगर परिषद में भाजपा के बोर्ड गठन का रास्ता साफ हो गया।
जानिए कौन है डॉ. गुंजन खटाना
2026 के राजस्थान नगरीय निकाय चुनावों में 26 वर्षीय डॉ. गुंजन खटाना ने भिवाड़ी नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 से पार्षद के रूप में चुनाव लड़ा था। एक उच्च शिक्षित महिला उम्मीदवार होने के नाते उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय महिलाओं और मतदाताओं का भारी समर्थन मिला। भाजपा का आशीर्वाद मिला ओर से उसे भाजपा की ओर से चेयरमैन की टिकट दी गई।

15 साल पहले बनी थी नगरपरिषद: बता दे भिवाड़ी में पहले नगरपलिक थीं इस बार तीसरी बार चुनाव हुए है। इससे पहले यहां पर कांटे की टक्कर रही थीं लेकिन पहली बार भाजपा की प्रत्याशी डां गुंजन निर्विरोध चेयरपर्सन बनी हैं। BJP Rajasthan ने डॉ गुंजन खटाना को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनके सफल कार्यकाल और उज्जवल भविष्य की कामना की गई है। इस अवसर पर पार्टी ने उनके नेतृत्व में नगर परिषद के विकास की उम्मीद जताई है।
गगन तंवर के नामांकन लिया वापस: जैसे ही गगन तंवर के नामांकन वापस लिया तो राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल गई। मैदान में एकमात्र प्रत्याशी बचने पर डॉ. गुंजन खटाना को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
कई दिनो से चल रही थी घेरा बंदी: बता दे भिवाड़ी में कई दिनों सभापति पद के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीति में लगातार उठापटक चल रही थी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुरुआत में पूर्व सभापति शीशराम तंवर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था। कुछ देर बार कांग्रेस के गगन तंवर ने भी नामांकन वापस लेते ही भाजपा की सीधी जीत हो गईं।












