धारूहेड़ा: चालक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

On: September 17, 2026 6:56 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: बास रोड स्थित सैनी मोहल्ले में गुरुवार को चालक ने संदिग्ध परि​स्थितियों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
धारूहेड़ा: बास रोड स्थित सैनी मोहल्ले में गुरुवार को चालक ने संदिग्ध परि​स्थितियों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

धारूहेड़ा: बास रोड स्थित सैनी मोहल्ले में गुरुवार को चालक ने संदिग्ध परि​स्थितियों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान फरीदाबाद के बल्लभगढ के रहने वाले महेंद्र पुत्र सूरजभान 31 के रूप में हुई है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि महेंद्र अपने परिवार के साथ बास रोड पर रह रहा था तथा वह ड्राइवरी करता था। उसने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जब वह सुबह नही उठा तो परिजनों ने उसके कमरे मे जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। महेंद्र के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 8 वर्षीय बेटी और 11 वर्षीय बेटा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now