रेवाड़ी(Best24News) हरियाणा के जिला रेवाड़ी में डीएपी खाद की किल्लत परेशानी बनी हुई है। कम स्टॉक होने के चलते घंटो लाईन में लगने के चलते किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। यह काई नही समस्या नही है। हर वर्ष डीएपी की कमी और वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों को संघर्ष करना पड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में किसान डीएपी लेने के लिए खाद केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर किसानों को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
तेज धूप में लंबी कतारों में खड़े किसान: बुधवार को भी डीएपी लेने के लिए किसान तेज धूप में लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि फसल की बोआई के समय डीएपी की आवश्यकता होती है, लेकिन समय पर खाद नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। सुबह से केंद्रों पर पहुंचने के बावजूद कई किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। किसानों के अनुसार, डीएपी लेने के लिए हर साल इसी तरह की स्थिति बनती है।
किसानों ने बताया कि खाद की आवश्यकता पहले से निर्धारित होने के बावजूद सीजन शुरू होते ही मांग बढ़ जाती है और उपलब्धता को लेकर परेशानी सामने आने लगती है। इससे किसानों को अपनी खेती का काम प्रभावित होने की चिंता रहती है। कई किसान अपनी बारी के इंतजार में धूप में खड़े रहे, जबकि कुछ किसानों को खाद उपलब्ध होने की जानकारी के बाद दोबारा केंद्रों पर पहुंचना पड़ा।
डीएपी लेने के लिए किसान तेज धूप में लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि फसल की बोआई के समय डीएपी की आवश्यकता होती है, लेकिन समय पर खाद नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।













