EPFO: निजी क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO ने एक बेहद अहम और राहत भरा फैसला लिया हैं इस फैसले के तहत EDLI Insurance Rules को लेकर बड़ा क्लैरिफिकेशन जारी किया गया है, जिससे अब कर्मचारियों और उनके नॉमिनी को लाखों रुपये के फ्री लाइफ इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा। जिन कर्मचारियों की सैलरी से PF कटता है, वे अपने आप इस स्कीम के दायरे में आते हैं और इसके लिए अलग से कोई प्रीमियम नहीं देना होता हैं। सबसे अहम बात यह है अधिकांश लोगो का इस फ्री इन्श्योरेंस के बारे में पता नहीं हैं
किसे मिलेगा फायदा?
- ?नया वेतन दायरा: अब ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह कमाने वाले कर्मचारी भी ईपीएफओ के दायरे में आएंगे।
- लाखों कर्मचारी: इस फैसले से देश के 51 लाख से अधिक नए कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा से जुड़ेंगे।
- लागू होने की तिथि: यह नियम विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर से प्रभावी हो रहा है।
कौन-से लाभ मिलेंगे?
- पीएफ बचत: कर्मचारियों का भविष्य निधि (PF) खाता अनिवार्य रूप से खुलेगा।
- पेंशन (EPS): कर्मचारी पेंशन योजना के तहत पेंशन सुरक्षा मिलेगी।
- फ्री इन्श्योरेंस (EDLI): कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना के तहत अधिकतम ₹7 लाख तक का मुफ्त जीवन बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए कर्मचारी को कोई प्रीमियम नहीं देना होता।
EDLI यानी Employees’ Deposit Linked Insurance Scheme का मकसद नौकरीपेशा कर्मचारियों को वित्तीय सुरक्षा देना है. पहले कई मामलों में EDLI क्लेम इसलिए रिजेक्ट हो जाते थे, क्योंकि सर्विस में वीकेंड गैप या जॉब बदलने के दौरान कुछ दिनों का ब्रेक माना जाता था। अब EPFO ने साफ कर दिया है कि वीकेंड, छुट्टी या बहुत छोटे जॉब गैप को कंटीन्यूस सर्विस में रुकावट नहीं माना जाएगा. इससे हजारों लंबित और भविष्य के क्लेम मजबूत होंगे।
सरकार का कहना है कि पिछले वर्षों में वेतन और लोगों की आय बढ़ी है, इसलिए EPFO की सीमा को भी मौजूदा वेतन स्तर के हिसाब से बदला गया है। इस फैसले से नौकरी करने वाले ज्यादा लोगों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने में मदद मिलेगी। सरकार के अनुसार, इससे कर्मचारियों को लंबे समय में बेहतर रिटायरमेंट सुरक्षा मिलेगी और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. इस योजना पर सरकार का सालाना अतिरिक्त खर्च करीब 11,339 करोड़ रहने का अनुमान है।
सात लाख का फ्री इन्श्योरेंस!
आप अगर नौकरीपेशा हैं और आपका पीएफ (PF) कटता है तो आपको बिना एक पैसा प्रीमियम दिए (Free Insurance) सात लाख रुपये तक के बीमा लाभ मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) यानी EPFO की तरफ से हर ईपीएफ अकाउंट पर फ्री इंश्योरेंस (PF Account Insurance) कवर दिया जाता है। ऐसे में नौकरी के दौरान अगर किसी कर्मचारी की मौत हो जाए तो उसके नॉमिनी को इस स्कीम के तहत 7 लाख तक की आर्थिक मदद मिल सकती है।
ईपीएफ खाताधारक ने अगर किसी को नॉमिनी नहीं बनाया है तो फिर उसके कानूनी उत्तराधिकारियों को बीमा राशि बराबर-बराबर मिल जाती है। EPFO के सभी सब्सक्राइबर (सदस्य) इंप्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) 1976 के तहत कवर होते हैं। इंप्लॉई की बीमारी, दुर्घटना या स्वाभाविक मृत्यु होने पर बीमा कवर मिल सकता है।













