श्री शिव रामलीला समिति की तैयारियों को लेकर बैठक

On: September 15, 2026 7:20 AM
Follow Us:
श्री शिव रामलीला समिति की ओर से नई अनाज मंडी रेवाड़ी इस बार 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन होगा
श्री शिव रामलीला समिति की ओर से नई अनाज मंडी रेवाड़ी इस बार 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन होगा

रेवाड़ी(Best24News) श्री शिव रामलीला समिति की ओर से नई अनाज मंडी रेवाड़ी इस बार 11 अक्टूबर से रामलीला का मंचन होगा। रामलीला की तैयारियों को लेकर प्रधान नवल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यह तय किय इस बार महिलाओ की सुरक्षा के लिए स्पेशल पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

11 अक्टूबर को होगा गणेश पूजन: श्री शिव रामलीला समिति के उपप्रधान अनिल कुमार गोयल, मुख्य संरक्षक नरेश मित्तल, मंच प्रबंधक भूपेंद्र गुप्ता, राकेश पलहवासिया व राधेश्याम मित्तल ने बताया कि 11 से 21 अक्टूबर तक शिव मंदिर के सामने फड़ नंबर-1 पर रामलीला का भव्य मंचन होगा। निर्देशन डायरेक्टर कपिल चंद्र शर्मा व डॉ. श्याम बिहारी करेंगे। शुभारंभ 11 अक्टूबर को गणेश पूजन से होगा और प्रथम दिन श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया जाएगा।

रामलीला प्रतिदिन रात सवा आठ से सवा 11 बजे तक चलेगी। श्रद्धालुओं से रात आठ बजे तक स्थान ग्रहण करने की अपील की गई। आयोजन में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और राष्ट्रहित पर संकल्प दिलाए जाएंगे। महिलाओं के लिए अलग बैठक व्यवस्था तथा पंडाल में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now