जांगिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से रेवाड़ी में सम्मान समारोह आयोजित

On: September 15, 2026 7:07 AM
Follow Us:
रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अंग्रेजी अध्यापक मुकेश कुमार के सम्मान में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से रेवाड़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया
रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अंग्रेजी अध्यापक मुकेश कुमार के सम्मान में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से रेवाड़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अंग्रेजी अध्यापक मुकेश कुमार के सम्मान में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की ओर से रेवाड़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण जिला सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड़ ने की। इस मौके पर 87 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षाविद् दुर्गा प्रसाद जांगिड़ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट हेमलता जांगिड़ को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया।

कैलाश चंद्र ने कहा कि मुकेश कुमार की उपलब्धि पूरे समाज के लिए गौरव है। वरिष्ठ शिक्षाविद् दुर्गा प्रसाद ने मुकेश को शुभाशीष देते हुए विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार व अनुशासन विकसित करने की प्रेरणा दी। कैलाश चंद्र, हरिराम, रविदत्त, अजय कुमार, राजकुमार, राजेंद्र सिंह जांगिड़ व एडवोकेट हेमलता शर्मा ने फूलमालाओं, पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किए।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य विजय कुमार, पूर्व प्राचार्य ईश कुमार, प्रवक्ता मंजीत व अध्यापक नरेश कुमार ने भी सराहना की। एडवोकेट हेमलता जांगिड़ को महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बनने पर सम्मानित किया गया।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now