शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Rewari News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह 7 जून को, समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी: राजपूत महासभा जिला रेवाड़ी एवं राजपूत सभा बावल की ओर से चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। समारोह गांव धरनावास तहसील…


राजपूत सभा रेवाड़ी की ओर से बावल में आयोजित कार्यक्रम में धारूहेडा राजपूत महासभा को न्यौता देते हुए प्रधान महेद्र चौहान व टीम
राजपूत सभा रेवाड़ी की ओर से बावल में आयोजित कार्यक्रम में धारूहेडा राजपूत महासभा को न्यौता देते हुए प्रधान महेद्र चौहान व टीम
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी: राजपूत महासभा जिला रेवाड़ी एवं राजपूत सभा बावल की ओर से चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। समारोह गांव धरनावास तहसील बावल जिला रेवाड़ी में आयोजित होगा। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

प्रधान महेंद्र सिंह चोहान ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता परमपूज्य स्वामी बालक दास जी महाराज श्रीधाम वृंदावन मथुरा करेंगे। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग, पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। समारोह के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के साथ साथ शिक्षा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।Rewari News

Rewari News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह 7 जून को, समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान
Rewari News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह 7 जून को, समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान

राजपूत सभा धारूहेडा को दिया न्योता: आयोजित कार्यक्रम के लिए राजपूत सभा धारूहेड़ा को 7 जून को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। वहीं समाज के लोगों से अपील की जा रही है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्र्म की शोभा बढाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित: आयोजकों ने बताया कि 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा खेल एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्र की प्रति आयोजकों द्वारा जारी नंबरों पर भेज सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह बना हुआ है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp