भिवाड़ी: खैरथल-तिजारा जिले के प्रमुख औद्योगिक शहर भिवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर आज मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया है। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग आयोजित निकाय आम चुनाव के तहत भिवाड़ी नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में पार्षदों के पदों के लिए मतदान हुआ थ। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भिवाड़ी में आमतौर पर मतदान प्रतिशत मिला-जुला रहता है।
वार्ड नंबर विजेता
1 हवा सिंह दायामा
2 अमित नाहटा
3 कृष्ण कुमार
4 जगपाल
5 चेष्टा
6 पवन कुमार
मतगणना जारी है अपडेट जारी है……
भिवाड़ी नगर परिषद के 60 वार्डों में पंजीकृत कुल 65,435 मतदाताओं में से 41,347 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस तरह यहां कुल 63.19% मतदान हुआ। भिवाड़ी नगर परिषद के 60 वार्डों में सभापति पद पर कब्जा जमाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।











