नारनौल में कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था चालक, असली नंबर खुला तो पुलिस भी हैरान

On: September 13, 2026 6:19 PM
Follow Us:
DIAL 112
हरियाणा पुलिस डायल 112 टीम

हरियाणा: हरियाणा पुलिस ने नारनौल में एक बडी सफलता मिली है। सदर नारनौल थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ा है। जांच में पता चला कि लोन की किश्त और चालान से बचने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पूछताछ के चलते चालक ने पुलिस को कोई जबाव नही दिया।

नाकाबंदी में पकडी कार: सदर नारनौल थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ा। कार की असली रजिस्ट्रेशन संख्या HR66C-1634 मिली, जबकि कार पर HR47G-1307 नंबर की प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने कार चालक समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानिए कैसे हुआ खुलासा: पुलिस के अनुसार रात सदर नारनौल थाना पुलिस की टीम गहली चौक पर नाकेबंदी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नारनौल से गोद बलाहा की तरफ सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार जा रही है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई है।

पुलिस के अनुसार कार चालक की पहचान सुनील निवासी सरेली, थाना निजामपुर के रूप में हुई है। मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस फर्जी नंबर प्लेट लगाने के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दे कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कार को रुकवाकर जांच की। जांच में नंबर प्लेट और वाहन के वास्तविक पंजीकरण नंबर में अंतर मिला। फिलहाल कार को जबत कर लिया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now