एम2के काउंटी हाइट्स आरडब्ल्यूए चुनाव में मतदान जारी, अध्यक्ष समेत कई पदों पर मुकाबला

On: September 13, 2026 3:05 PM
Follow Us:
एम2के काउंटी हाइट्स आरडब्ल्यूए के चुनाव में वोटिंग सेंटर के बाहर बैठे लोग
एम2के काउंटी हाइट्स आरडब्ल्यूए के चुनाव में वोटिंग सेंटर के बाहर बैठे लोग

धारूहेड़ा (Best24News)  एम2के काउंटी हाइट्स आरडब्ल्यूए की गवर्निंग बॉडी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक चुनाव प्रकिया जारी है। चुनाव अधिकारी एवं प्रशासक तथा रिटर्निंग ऑफिसर कमांडर सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त) ने बताया कि दोपहर 3 बजे तक 84 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा।

M2K County Heights
M2K County Heights

अध्यक्ष पद के लिए परवीन कुमार और सुनील यादव के बीच मुकाबला रहा। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती आशा और बिजेंद्र शर्मा आमने-सामने रहे। महासचिव पद के लिए जितेंद्र सिंह और मनीष कुमार मल्ल ने चुनाव लड़ा। संयुक्त सचिव पद पर प्रवीण कुमार ठाकुर और सुशील कुमार के बीच मुकाबला रहा। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए राजबीर सिंह और श्रीमती सरला देवी मैदान में रहे।

 

 

एम2के काउंटी हाइट्स आरडब्ल्यूए के चुनाव में वोटिंग सेंटर के बाहर बैठे लोग
एम2के काउंटी हाइट्स आरडब्ल्यूए के चुनाव में वोटिंग सेंटर के बाहर बैठे लोग

कार्यकारी सदस्य पद के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें प्रकाश गुप्ता, अमित कुमार, श्रीमती अनुपम पंवार, अरुण कुमार शर्मा, गुंजन कौशिक, श्रीमती ज्योति यादव, मिथिलेश, सुगन चंद, सुनिता रानी, सुषमा और उर्मिला देवी शामिल हैं। सोसायटी के लोगों की नजर अब चुनाव परिणाम पर है।

 

छह साल में पहली बार हो रहा चुनाव: बता दे सोसायटी में 2020 में आरडब्लएू स्थापित हुई थी। दो बार निर्विरोध ही 11 पदों पर नियुक्त किए गए थे। इस बार यानि छह साल बाद पहली बार चुनाव करवाए जा रहे है। 11 पदों के लिए 20 लोगों ने नामांकन किया है। आज शाम 5 बजे तक हार जीत का फैसला होगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now