धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में चोरियों नहीं थम रही है। एक बार बार फिर चोरों ने डूंगरवास के एक फार्म हाउस में सेंध लगा दी। दो बाइक सवार फार्म से लेबर के दो बैग व अन्य सामान चोरी फरार हो गए। चोरी की यह घटना फार्म पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में प्रकाश जेन ने बताया कि उसके कृषि फार्म से दिनदाहडे चोरी हो गई है। चोरी की सूचना पर जब वह खेत पर पहुंचे और फार्म में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की तो दोपहर करीब 12:45 बजे दो बाइक सवार वहां आते दिखाई दिए। फुटेज में दोनों बाइक सवार फार्म से सामान लेकर जाते हुए नजर आए। प्रकाश जेन से सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक महीने पहले हुई थी छह चोरी: चोरो का आंतक बढता ही जा रहा है। जहां एक माह पहले वार्ड 14 में दो बार में 5 माह घरों में चोरी व एक घर में बंधकर लाखों रूपए नकदी व जेवरात लूट की वारदात हो चुकी है। सबसे अहम बात यह है चोरो की फुटेज पुलिस को देने के बाजवूद बदमाशों को नही पकड़ पाई है। चोर नही पकडे जाने के चलते चोरो के होसलें बुलंद होते जा रहे है।
धारूहेड़ा: सीसीटीवी में कैद हुई डूंगरवास में चोरों की फुटेज











