राजपुरा आलमगीरपुर की नितिन कुमारी बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

On: September 11, 2026 9:48 PM
Follow Us:
राजपुरा आलमगीरपुर की नितिन कुमारी बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
राजपुरा आलमगीरपुर की नितिन कुमारी बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

धारूहेड़ा (Best24News): अहीरवाल की माटी की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और काबिलियत का लोहा मनवाया है। औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा के गांव राजपुरा आलमगीरपुर की होनहार बेटी नितिन कुमारी ने भारतीय सेना (Indian Army) में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर अपने गांव, जिले और संपूर्ण अहीरवाल क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया है।

जैसे ही नितिन कुमारी के सैन्य अधिकारी बनने की सूचना गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

 राजपुरा आलमगीरपुर की नितिन कुमारी बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
राजपुरा आलमगीरपुर की नितिन कुमारी बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

युवाओं और बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
एडवोकेट अनिल यादव, सबिता यादव, राकेश राव, धमेंद्र, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार ने बताया कि नितिन कुमारी की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए एक नया आदर्श और प्रेरणा स्रोत बनी है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत और लगन हो तो बेटियां देश की रक्षा से लेकर हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा सकती हैं

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now