धारूहेड़ा: एम2के काउंटी Height आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) की गवर्निंग बॉडी के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। चुनाव अधिकारी कमांडर सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त), प्रशासक एवं रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार 13 सितंबर को 11 पदों के लिए 3 साल के लिए मतदान कराया जाएगा।
कांटे की होगी टक्कर: बता दे कार्यकारिणी मेंबरो को छोडकर सभी पदो के लिए दो दो ही उम्मीदवार मैदान में है। ऐसे में इस बार कांटे की टक्कर की उम्मीद है। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्यायी डोर टू डोर दौरा करक मतदान करने की अपील कर रहे है।
एम2के काउंटी आरडब्ल्यूए (धारूहेड़ा, रेवाड़ी) की गवर्निंग बॉडी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
पदवार उम्मीदवारों की सूची
| अध्यक्ष (President) | श्री परवीन कुमार, श्री सुनील यादव |
| उपाध्यक्ष (Vice President) | श्रीमती आशा, श्री बिजेंद्र शर्मा |
| महासचिव (General Secretary) | श्री जितेंद्र सिंह, श्री मनीष कुमार मल्ल |
| संयुक्त सचिव (Joint Secretary) | श्री प्रवीण कुमार ठाकुर, श्री सुशील कुमार |
| कोषाध्यक्ष (Treasurer) | श्री राजबीर सिंह, श्रीमती सरला देवी |
| कार्यकारी सदस्य (Executive Member) | श्री अमित प्रकाश गुप्ता, श्री अमित कुमार, श्रीमती अनुपम पंवार, श्री अरुण कुमार शर्मा, श्रीमती गुंजन कौशिक, श्रीमती ज्योति यादव, श्रीमती मिथिलेश, श्री सुगन चंद, श्रीमती सुनिता रानी, श्रीमती सुषमा, श्रीमती उर्मिला देवी |
नामांकन प्रक्रिया: 5 सितंबर 2026 को प्राप्त सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं और किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया है।
मतदान तिथि: 13 सितंबर 2026
चुनाव अधिकारी: कमांडर सत्यवीर सिंह (सेवानिवृत्त), प्रशासक व रिटर्निंग ऑफिसर













