रेवाड़ी में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, कंपनी कर्मी की मौत

On: September 6, 2026 10:35 AM
Follow Us:
रेवाड़ी में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, कंपनी कर्मी की मौत

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाल्हावास मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मी युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात ट्रक चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जागरण से लौटते समय पाल्हावास मोड़ पर हुआ हादसा

पुलिस ने अुनसार गांव नांगलिया रणमोख निवासी 21 वर्षीय परमानंद और उसी के गांव का मोनू पाल्हावास स्थित एक मेगामार्ट में एक साथ काम करते थे। शुक्रवार शाम को काम से छुट्टी होने के बाद दोनों दोस्त पास के गांव में अपने किसी मित्र के घर आयोजित जागरण व भंडारे में शामिल होने गए थे। देर रात लगभग वापसी के समय जब वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तो रेवाड़ी-रोहतक रोड पर पाल्हावास मोड़ के पास सड़क पर बने अचानक ब्रेकर को देखकर उन्होंने बाइक धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

परमानंद को घोषित किया मृत, मोनू की हालत गंभीर

हादसे के तुरंत बाद मौके पर एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों लहूलुहान युवकों को उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद 21 वर्षीय परमानंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मोनू का इलाज जारी है और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल: मृतक परमानंद के पिता भूदेव पेशे से ड्राइवर हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटा परमानंद पिछले कुछ महीनों से कंपनी में काम कर अपने परिवार का सहयोग कर रहा था। सूचना मिलते ही रोहड़ाई थाना पुलिस की टीम मौके व अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है ।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now