रेवाड़ी हाफ मैराथन : DC-SP ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

On: September 5, 2026 8:19 PM
Follow Us:
रेवाड़ी हाफ मैराथन : DC-SP ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

रेवाड़ी:  रेवाड़ी हाफ मैराथन के लिए 91 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। जिनमें 52745 पुरुष और 39093 महिला प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं शनिवार सायं के समय हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

रेवाड़ी हाफ मैराथन : DC-SP  ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
रेवाड़ी हाफ मैराथन : DC-SP ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने आयोजन स्थल और मैराथन रूट का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं, एंबुलेंस, पेयजल तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पंकज नैन ने कहा कि मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में नागरिक शामिल होकर नशा मुक्त हरियाणा, खेल युक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूत बनाएं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now