गुगा नवमी पर मानेसर के पूरणमल मंदिर में भव्य कार्यक्रम: राज्यसभा सांसद संजय भाटिया रहे मुख्य अतिथि

On: September 5, 2026 7:57 PM
Follow Us:
गुगा नवमी पर मानेसर के पूरणमल मंदिर में भव्य कार्यक्रम

मानेसर (Best24News): गुगा नवमी के पावन अवसर पर मानेसर के ऐतिहासिक कासन गांव स्थित पूरणमल मंदिर परिसर में डॉ. अनूप चौहान योगी की अध्यक्षता में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और सिद्ध-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

“गुरु हो तो गोरखनाथ जैसा, शिष्य हो तो गुगा पीर जैसा”: डॉ. अनूप चौहान योगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनूप चौहान योगी जी ने नाथ संप्रदाय और गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गुरु हो तो महायोगी गोरखनाथ जैसा हो और शिष्य हो तो गुगा पीर जैसा, जिन्होंने भक्ति और साधना की अनूठी मिसाल पेश की।”

पुस्तक का विमोचन: इस पावन अवसर पर डॉ. अनूप चौहान योगी द्वारा लिखित पुस्तक ‘योग का शाश्वत आलोक’ का मुख्य अतिथि और उपस्थित साधु-संतों द्वारा विधिवत विमोचन किया गया। यह पुस्तक योग के गूढ़ अध्यात्म और उसके व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डालती है।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) की टीम ने लिया साधु-संतों का आशीर्वाद
कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नगर अध्यक्ष जितेन्द्र यादव अपनी पूरी कार्यकारिणी टीम के साथ पूरणमल मंदिर पहुँचे और नाथ संप्रदाय के पूज्य साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुगा नवमी पर मानेसर के पूरणमल मंदिर में भव्य कार्यक्रम
गुगा नवमी पर मानेसर के पूरणमल मंदिर में भव्य कार्यक्रम

इस अवसर पर वीएचपी टीम के सदस्य धर्मपाल स्योरान, कुलदीप कुमार, नरोतम जोशी, अजीत यादव, सूरज सहित बड़ी संख्या में नाथ संप्रदाय के अनुयायी, स्थानीय ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now