धारूहेड़ा: नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंगलवार को भी हडताल जारी रही। मंगलवार को हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान अनिल कुमार ने की, जबकि मंच का संचालन कोषाध्यक्ष हरिकिशन ने किया। इस दौरान राज्य उप महासचिव सुनील कुमार, राज्य उपप्रधान बसंत कुमार, फरीदाबाद सीवरमैन यूनियन प्रधान विजय कुमार व गुरुग्राम से आए मंजीत कुमार ने भी कर्मचारियों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

बता दे मांगों को लेकर पिछले 27 दिन से हड़ताल जारी है। कहा कि बार बार प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने हक और मांगों के लिए मजबूती से संघर्ष जारी रखें, संगठन उनके साथ खड़ा है। हड़ताल में नगर पालिका कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जानिए क्या हैं मागे: कच्चे कर्मचारियों को पक्के करना। ठेकेदारी प्रथा को बंद करना। नौकरी के दौरान मरने मुआवजा व परिवार को पक्की नोकरी आदि मांगे शामिल है

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे बाजे भी की। इस मौके पर सुपरवाइजर राजवीर, तेज सिंह, राहुल, अजय, संजय, सुरेंद्र, हिंदू, सुनीता, शर्मिला, गीत, सुशीला, रीना सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।














