रेवाड़ी में बदमाशों की क्यों करवाई परेड ?

On: August 30, 2026 9:21 AM
Follow Us:
सातों बदमाशों की रेवाड़ी शहर में पैदल परेड कराई गई। परेड के चलते बदमाश मुंह छिपाते दिखाई दिए।

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में आपसी रंजिश के चलते बाइक सवार युवक पर हमला करने के मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी किया है। पुलिस ने जनता से बदमाशों का खौफ मिटाने के लिए सातों बदमाशों की रेवाड़ी शहर में पैदल परेड कराई है। परेड के चलते बदमाश मुंह छिपाते दिखाई दिए। रेवाड़ी में इन आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

जानिए क्या है विवाद : बता दे कि मोहल्ला न्यू आदर्श नगर रेवाड़ी निवासी मनीष ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया था कि 28 अगस्त की रात समय लगभग 11 बजे वो भाड़ावास चौक से अपने घर के लिए एक अज्ञात व्यक्ति की बाइक पर बैठकर जा रहा था। जब वे आत्मप्रकाश अस्पताल के पास पहुंचे, तो पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दीं टक्कर इतनी तेज थी कि जिससे वे सड़क पर गिर गए। स्कॉर्पियो गाड़ी से विक्रम भान, राहुल, दीपांशु उर्फ मैसी, आदित्य उर्फ माया, कुणाल तथा उनके 2-3 अन्य साथी हाथों में पिस्टल, लोहे की रॉड और डंडे लेकर नीचे उतरे ओर आरोपी विक्रम भान ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इतना नहीं अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से उसके पैरों, हाथों और शरीर पर बेरहमी से हमला कर दिया।

मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई : मारपीट के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों की उसके छोटे भाई के साथ पुरानी कहासुनी हुई थी, इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन, रेवाड़ी में आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला कर लिया था।

 

7 आरोपियों को गिरफ्तार किया : सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने रंजिश के चलते एक युवक को गाड़ी से टक्कर मारकर पिस्टल की नोंक पर लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में सात आरोपियों को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार काबू कर लिए है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार