Rewari Double Murder: रेवाड़ी (Best24News): गोकलपुर के पास हुए चर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में रेवाड़ी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर रेवाड़ी और CIA धारूहेड़ा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो और आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रितेश (निवासी गांव खेड़ा मुरार) और मनीष (निवासी गांव कुंभावास) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस 4 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दे कि 21 अगस्त की है, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव गोकलपुर के पास तीन युवक लहूलुहान अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि जतिन (निवासी मांढ़िया कलां) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक हिमेश (निवासी निगानियावास) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे युवक यशपाल (निवासी बुड़ाना) को मामूली चोटें आई थीं। मृतक जतिन के पिता देशराज की शिकायत पर थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने 9 नामजद सहित कई आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
निगांनियावास में हुई थी महापंचायत: हिमेश की हत्या के विरोध में निंगानियावास गांव में 22 अगस्त को 10 गांवो की महापंचायत हुई है। पंचायत ने सरपंच एसोसिएशन के प्रतिनिधि कार्तिक यादव की अगुवाई में एसी को 22 अगस्त को ज्ञापन सोंपा तथा कार्रवाई की मांग। एसपी रेवाड़ी ने आश्ववासन दिया था जल्द से जल्द आरोपियो को काबू किया जाएगा। उसके बाद से टीम अब
छह आरोपियों को काबू कर चुकी है। अब इस मामले में तीन आरोपी ओर फरार है।
कांवड़ यात्रा से शुरू हुई रंजिश बनी खूनी वारदात
पुलिस पूछताछ में इस जघन्य हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश का खुलासा हुआ है बता है कि
5 अगस्त को गांव बुड़ाना निवासी यशपाल और उसके साथी कांवड़ यात्रा के लिए पिकअप गाड़ी सजा रहे थे। इसी दौरान बुड़ानी निवासी नीरज के साथ उनकी कहासुनी व गाली-गलौज हो गई। इसी को लेकर 12 अगस्त को कहासुनी के विवाद में यशपाल व उसके साथियों ने बुड़ानी के एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पैर तोड़ दिया था। जिसका मुकदमा धारूहेड़ा थाने में दर्ज है)
योजना से किया था कातिलाना हमला: बता दे 21 अगस्त को इसी मारपीट का बदला लेने की नीयत से दूसरे पक्ष ने योजनाबद्ध तरीके से गोकलपुर के पास हमला कर जतिन और हिमेश की हत्या कर दी।
अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, ब्रेजा गाड़ी बरामद
मामले की जांच कर रही सीआईए धारूहेड़ा और सदर पुलिस टीम ने पूर्व में 4 मुख्य आरोपियों – तरुण उर्फ टीका (निवासी बुड़ानी), मंजीत (निवासी सिलारपुर, खैरथल-तिजारा राजस्थान), पवित्र व गौरव उर्फ गुल्लू (निवासी जड़थल) को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ब्रेज़ा गाड़ी बरामद कर ली थी।
मंगलवार को दो नए आरोपियों (रितेश और मनीष) की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और फरार चल रहे अन्य सह-आरोपियों की धरपकड़ के लिए सघन पूछताछ की जा रही है।













