NH-48 पर वाहनों की लंबी कतारें, IMD ने किया रेड अलर्ट जारी

On: August 25, 2026 12:19 PM
Follow Us:
मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है

NH-48 : मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ बिजली कड़कने और भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया है। कई मार्गों पर कई फीट तक पानी भरने से वाहन भी फंस गए। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिस वजह से जाम की स्थिति बन गई।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार को हुई बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन जारी बरसात से तापमान भी नरम हो गया है। हालांकि, सुबह के समय स्कूल-ऑफिस जाने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

बिगड़ते हालात और सड़कों पर पानी भरने की स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने गुरुग्राम के सभी कॉर्पोरेट दफ्तरों, सरकारी विभागों और निजी शैक्षणिक संस्थानों (स्कूलों) को मंगलवार के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) और ऑनलाइन क्लासेस पर शिफ्ट होने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, सड़कों पर अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होने से नागरिक एजेंसियों को जलभराव से निपटने और सड़कों की सफाई का काम सुचारू रूप से करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है। दिल्ली में एपीएस कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड समेत कई इलाकों में गंभीर जलभराव हो गया है। जलभराव होने से ऑफिस जाने वाले लोगों को सुबह-सुबह परेशानी झेलनी पड़ी।

हाईवे पर लगा भयंकर जाम: मौसम विभाग (IMD) ने राजधानी व एनसीआर में रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर ज्यादा पानी भरने से कई वाहन भी फंस गए। इस दौरान जाम की स्थिति भी बन गई। वहीं, भारी बारिश से करकोला इलाके में भी जलभराव हो गया है। जलभराव होने से यहां के लोगों को बारिश के पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

प्रशासन के दावे हुए फेल: दिल्ली एनसीआर मे हो रहे जलभराव को लेकर एक बार ​प्रशासन के दावे फैल हो गए।
जलभराव को लेकर फिर से यही सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में जलभराव से मुक्ति दिलाने के दावों का क्या हुआ? उधर, दिल्ली में एम्स (AIIMS) के पास भी जलभराव हो गया है। यहां वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में सड़क पर जमा पानी के बीच से वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर