रेवाड़ी : हरियाणा के नारनौल में न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के निकट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे पुलिस स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई। बता दे मृतक पहचान रेवाड़ी जिले के गांव झाल निवासी 36 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। मृतक प्रीतम सिंह आरपीएसएफ में तैनात था और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के हुगली में थी
जीआरपी चौकी नारनौल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव न्यू अटेली रेलवे स्टेशन के नजदीक गांव बजाड़ के पास डीएफसी लाइन पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। जिसके बाद पुलिस ने शव काे शिनाख्त के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उसके पास मिले कागजातों के हिसाब से उसकी पहचान रेवाड़ी जिले के गांव झाल निवासी 36 वर्षीय प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। मृतक को एक लड़का व एक लड़की है। वह घर पर बिना बताए हुगली से सीएल लेकर आया हुआ था। परिजनों को भी इस बारे में पता नहीं था जब पुलिस ने बताया तो पता चला कि उसकी ट्रेन कटने से मौत हो गई हैं
आरपीएसएफ में तैनात था प्रीतम: बता दे रेवाड़ी का रहने वाला प्रीतम सिंह आरपीएसएफ में तैनात था और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के हुगली में थी। घटना की सूचना मिलने पर नारनौल जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
जांच में जुटी पुलिस: फिलहाल यह पता नहीं चला पाया है कि प्रीतम सिंह देर रात डीएफसी लाइन पर किस कारण और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। इसको लेकर संशय बना हुआ है। इस बारे में आईओ रेखा कौशिक ने बताया कि जीआरपी मामले की जांच कर रही है। वह यहां कैेसे पहुंचा।













