Power cut: धारूहेड़ा में 8 घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बंद

On: August 24, 2026 6:29 PM
Follow Us:
POWER CUT

धारूहेड़ा : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) द्वारा नए बिजली फीडर के निर्माण एवं रखरखाव के लिए दो दिन काम किया जाएगा। इसी के चलते धारूहेड़ा में छह फिडरों में 26 और 27 अगस्त 2026 को प्रातः 02:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद( Power cut)  रखी जाएगी।

8 घंटे रहेगी पावर कट: धारूहेड़ा विद्युत निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि दोनो दिन 33 केवी एवं 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती लागू रहेगी। इसी के चलते 33 केवी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) 33 केवी पशुपति (Pashupati) 11 केवी धारूहेड़ा (Dharuhera Town) 11 केवी कॉम्प्लेक्स (Complex) 11 केवी सेक्टर-4 (Sector-4) 11 केवी हाउसिंग बोर्ड (Housing Board) की बिजली आपूर्ति बदं रहेगी। बता दें कि नए फीडर का कार्य पूरा होते ही परिस्थितियों के अनुसार बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा

उपभोक्ताओं के लिए DHBVN की अपील

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (धारूहेड़ा) ने सर्वसाधारण और सभी घरेलू व औद्योगिक उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली कट की इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने पानी के भंडारण व अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था पहले से ही कर लें। नए फीडर का कार्य पूरा होते ही परिस्थितियों के अनुसार बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर