रेवाड़ी मैराथन -2026 ( Best24News) हरियाणा उदय के तहत सरकार की नशामुक्त हरियाणा को लेकर शुरू की गई मुहिम के तहत रेवाड़ी में 6 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में जिले का हर युवा प्रतिभागिता करके जागरूकता का संदेश देंगे। मैराथन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है और अभी तक 17095 से अधिक लोगों ने प्रतिभागिता दर्ज करवाई है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के द्वारा नशामुक्त हरियाणा को लेकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है। इसी के तहत प्रदेशभर में मैराथन आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। रेवाड़ी में 6 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन नशा मुक्त हरियाणा, खेल युक्त हरियाणा के संकल्प को मजबूती देगी।
उन्होंने बताया कि मैराथन 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की होगी। 5 किलोमीटर मैराथन के लिए पंजीकरण बिल्कुल निशुल्क है। वहीं 10 किलोमीटर के लिए पंजीकरण करवाने के लिए 100 रुपए शुल्क रखा गया है। उन्होंने युवाओं सहित समस्त नागरिकों से आह्वान किया है कि नशे के खिलाफ आयोजित की जानी वाली मैराथन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर इसमें भाग लेना सुनिश्चित करें।
प्रतिभागियों को दिए जाएंगे ई-सर्टिफिकेट
मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसके साथ-साथ 10 किलोमीटर के महिला और पुरुष दोनों वर्गों के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
प्रतिभागियों के लिए होगी सभी जरूरी सुविधाएं
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य स्तरीय हाफ मैराथन के प्रतिभागियों के लिए फस्र्ट एड व पेयजल सहित समस्त जरूर व्यवस्थाएं होंगी। मैराथन के लिए सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। इसके साथ-साथ मेडिकल व रिफ्रेशमेंट आदि की व्यवस्था भी की गई है।
रेवाड़ी मैराथन के लिए ऐसे करें पंजीकरण
डीसी ने बताया कि रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागी अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके लिए
https://www.runagainstdrugsrwr.in/#/en/registration
पर क्लिक करके अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते हैं।पोर्टल पर कंपनी के नाम सलेक्ट करने का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनियों के कर्मचारी अपनी-अपनी कंपनियों के नाम का ऑप्शन सलेक्ट करके अपना पंजीकरण करवाएं।
———–














