मुसासी ऑटो पार्ट्स में लगा विशाल रक्तदान शिविर

On: August 23, 2026 9:46 AM
Follow Us:
Musashi Company in Bawal

बावल / रेवाड़ी (Best24News): बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुसासी ऑटो पार्ट्स कंपनी (Musashi Auto Parts) में सामाजिक सरोकार के तहत एक विशाल रक्तदान शिविर  का आयोजन किया गया। ललिता मेमोरियल हॉस्पिटल ब्लड बैंक रेवाड़ी की टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

“रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं”: शनिवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले इस शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि ललित मिश्रा, अमित कुमार और डॉ. घनश्याम मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि रक्तदान महादान है। आपका दिया हुआ एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद और गंभीर स्थिति में भर्ती मरीज को नया जीवन दे सकता है।

 

MUSASI AUTO BAWAL
MUSASI AUTO BAWAL

ललिता मेमोरियल अस्पताल की टीम ने जताया आभार: शिविर के पर ललिता मेमोरियल अस्पताल रेवाड़ी की ब्लड बैंक टीम ने मुसासी कंपनी प्रबंधन और सभी रक्तदाता कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि एकत्रित किए गए इस रक्त का उपयोग आपातकालीन स्थितियों, हादसों के घायलों और थैलसीमिया से पीड़ित बच्चों की जान बचाने के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर विशाल तांबे, विनोद कुमार, मनीष कुमार, मनोज चिल्लर, अवधेश कुमार, कपिल शर्मा, श्यामलाल यादव और देवेंद्र सेन सहित कंपनी के कई गणमान्य लोग व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे,

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर