सेक्टर-4 धारूहेड़ा RWA की कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर बैठक 23 को

On: August 22, 2026 1:31 PM
Follow Us:
sector 4 rwa meeting

धारूहेड़ा: (Best24News): सेक्टर-4 धारूहेड़ा स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का तीन साल का सफल कार्यकाल पूरा हो चुका है। फिलहाल, प्रधान, उपप्रधान, सचिव, उप सचिव व कैसियर तथा 4 कार्यकारिणी मेंबर नियुक्त किए जाने है। इसी को लेकर रविवार को गेट नंबर एक पर बैठक होगी। फिलहाल 13 लोगो ने इन पदों के लिए नामांकन किया जा चुका है। सेक्टर-4 धारूहेड़ा RWA की सर्व सम्मति से पदों की नियुक्ति के ​लिए मंथन किया जाएगा ताकि चुनाव नहीं करवो पडे।

13 लोगो ने किया नामांकन: बता दे कि संस्था के नियमानुसार नई कार्यकारिणी के गठन और चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 अगस्त को संरक्षक मंडल के पास नामांकन फॉर्म जमा कराए गए। जिन उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे हैं, वे 26 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। जिन पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार होंगे, उनके लिए 30 अगस्त को मतदान (चुनाव) कराया जाएगा, जबकि एकल नामांकन वाले पदों पर उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना जाएगा।

जानिए किसने किस पद के लिए किए नामांकन

आरडब्लयूए की ओर इन पदो पर नामाकनं मांगे गए थे। 15 अगस्त को नामांकन के अंतिम दिन पूर्व प्रधान एवं संरक्षक के पास 13 दावेदारों ने फीस के साथ अपने फॉर्म जमा कराए। उपसचिव को छोडकर सभी पर एक से ज्यादा नामांकान है। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) चाहती कि बिना चुनाव ही पद भरे जा सके । इसी रविवार को दोबारा बैठक बुलाई गई है।

 

प्रधान पद (President): राजू यादव,  जगदीश
उप प्रधान पद (Vice President): प्रदीप कुमार,  पन्नी लाल
सचिव पद (Secretary): आनंद मोहन,    तेजबीर
उप सचिव पद (Joint Secretary): हवा सिंह
कैशियर पद (Cashier): अनिल कुमार चौहान,   रेणु मेहरा

कार्यकारिणी सदस्य (Executive Members): राजवीर यादव, नरेश कुमार, पतराम एवं दिलीप सिंह

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर