खैरथल तिजारा निकाय चुनाव 2026: राजस्थान में लंबे समय से चल रहे निकाय चुनाव के इंतजार पर रहे लोगो इंतजार अब खत्म हो गया हैै। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बता दे इस बार राजसान में चुनाव को ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत कराया जा रहा है। खैरथल तिजारा जिले में 7 निकाय है जिनके दो चरणा में चुनाव होंगे।
27 अगस्त से शुरू होगा नामांकन: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी। आयोग ने मतदान के लिए दो चरण तय किए हैं। पहले चरण में 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होग। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। चुनाव के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी।
प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, नगर परिषद के सभापति और नगर निगमों के महापौर की लॉटरी गुरुवार को निकाली जा चुकी । जिसके तहत खैरथल-तिजारा के तीन नगर परिषद और चार नगर पालिकाओं के सभापति और पालिकाध्यक्षों के लिए सीटों का आरक्षण तय किया गया।
खैरथल और तिजारा नगर परिषद के सभापति का पद अनारक्षित रखा गया है, जबकि भिवाड़ी नगर परिषद सभापति के पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। वहीं, किशनगढ़बास पालिकाध्यक्ष अनारक्षित, कोटकासिम पालिकाध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित, मुंडावर पालिकाध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित और टपूकड़ा पालिकाध्यक्ष पद एससी के लिए आरक्षित रखा गया है।
पिछली बार खैरथल नगर परिषद के सभापति का पद ओबीसी के लिए आरक्षित था। पिछली बार यहां भाजपा का बोर्ड बना था, जिसमें खैरथल के हरीश रोघा सभापति बने थे।
तिजारा नगरपरिषद : तिजारा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 20624 मतदाता हैं। इनमें 9952 महिलाएं जबकि 10673 पुरुष मतदाता हैं। तिजारा नगरपरिषद में 35 वार्ड कुल 35 मतदान केंद्र है।
मुंडावर नगरपालिका : मुंडावर नगरपालिका क्षेत्र में कुल 11791 मतदाता हैं। इनमें 5661 महिलाएं जबकि 6130 पुरुष मतदाता हैं। मुंडावर नगरपालिका में 25 वार्ड कुल 25 मतदान केंद्र है।
टपूकड़ा नगरपालिका : टपूकड़ा नगरपालिका क्षेत्र में कुल 7452 मतदाता हैं। इनमें 3641 महिलाएं जबकि 3811 पुरुष मतदाता हैं। नगरपालिका में 20 वार्ड कुल 20 मतदान केंद्र है।
भिवाड़ी नगरपरिषद: भिवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में कुल 61610 मतदाता हैं। इनमें 27981 महिलाएं जबकि 33629 पुरुष मतदाता हैं। नगरपरिषद में 60 वार्ड कुल 60 मतदान केंद्र है।
किशनगढ़बास नगरपालिका : किशनगढ़बास नगरपालिका क्षेत्र में कुल 17592 मतदाता हैं। इनमें 8450 महिलाएं जबकि 9142 पुरुष मतदाता हैं। किशनगढ़बास नगरपालिका में 25 वार्ड कुल 25 मतदान केंद्र है।
कोटकासिम नगरपालिका : कोटकासिम नगरपालिका क्षेत्र में कुल 10580 मतदाता हैं। इनमें 5094 महिलाएं जबकि 5486 पुरुष मतदाता हैं। कोटकासिम नगरपालिका में 20 वार्ड कुल 20 मतदान केंद्र है।
युवा मतदाताओं पर राजनीतिक दलों की नजर: बता दे नगर निकाय चुनाव में युवा मतदाताओं की भी अहम भूमिका रहती हैं। क्योंकि ये ही समीकरण बदलते है। 18 से 25 साल के मतदाताओं की हिस्सेदारी 14.7 प्रतिशत है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों की नजर इस वर्ग पर रहेगी। टिकट बंटवारे में भी युवा चेहरों को मौका मिलने की चर्चा तेज हो गई है। 26 से 35 साल के मतदाताओं की हिस्सेदारी 25.40 प्रतिशत हैं जबकि 36 से 50 साल के मतदाता कुल मतदाताओं का 29 प्रतिशत हैं। इसके अलावा 51 से 59 साल के मतदाताओं की हिस्सेदारी 13.9 प्रतिशत और 60 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत है।
27 अगस्त से शुरू होगा नामांकन: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से शुरू होगी। आयोग ने मतदान के लिए दो चरण तय किए हैं। पहले चरण में 9 सितंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को होग। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। चुनाव के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी।














