मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी: मांग को लेकर NSUI कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों ने एनएसयूआई छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में विभाग में आधुनिक मीडिया स्टूडियो की सुविधा उपलब्ध करवाने की…


रेवाड़ी: मांग को लेकर NSUI कुलपति को सौंपा ज्ञापन
रेवाड़ी: मांग को लेकर NSUI कुलपति को सौंपा ज्ञापन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के विद्यार्थियों ने एनएसयूआई छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में विभाग में आधुनिक मीडिया स्टूडियो की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिंगलानी को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

विद्यार्थियों ने बताया कि जर्नलिज्म विभाग में स्टूडियो की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें प्रैक्टिकल एवं मीडिया प्रशिक्षण में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने विभाग में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टूडियो स्थापित करवाने की मांग रखी।

इस दौरान जर्नलिज्म विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. असीम मिंगलानी ने विद्यार्थियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 दिन के भीतर सकारात्मक कार्रवाई करने का समय दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में जिला पार्षद का बेटा निकला लुटेरा: जीजा व साथियों संग मिलकर कैब चालक को बनाया बंधक, गाड़ी, मोबाइल व ₹20,000 लूटे

एनएसयूआई छात्र नेता रवि मसीत ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को पहले भी लगातार उठाया गया है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उठाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जर्नलिज्म के विद्यार्थियों के लिए स्टूडियो कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं, बल्कि उनकी पढ़ाई और व्यावहारिक प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है।

रवि मसीत ने कहा कि “विद्यार्थियों की जायज मांगों के लिए हम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं और आगे भी उनकी हर आवाज को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे। हमें उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन 15 दिन के भीतर स्टूडियो की मांग पर ठोस कदम उठाएगा। रिद्धि शर्मा जया झा, शिवानी प्रिंचि, प्रिया, शुभम्, ईशांत, जयन्त, अध्या, राहुल, शिवम ,हरीश प्रिंस कुणाल ,जय इत्यादि छात्र साथ रहे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp