दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी डिपो से श्री माता वैष्णोदेवी दर्शन एक्सप्रेस बस सेवा की शुरुआत कर श्रद्धालुओं को एक और बड़ी सौगात दी गई है। बता दे कि हरियाणा रोडवेज द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा रोडवेज ने प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है।
लंबा सफर होगा आसान: रेवाड़ी रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के अनुसार श्री माता वैष्णोदेवी कटरा के लिए सीधी बस सेवा यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगीं । क्योकि इससे उनकी लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक बनेगी। रेवाड़ी सहित आसपास के यात्रियों को लुधियाना, जालंधर, जम्मू और कटरा के लिए अपने नजदीक बस स्टैंड से बस सेवा का लाभ मिलेगा। इस बस सेवा से सफर आसान हो जाएगा।
श्री माता वैष्णोदेवी दर्शन एक्सप्रेस बस का रूट शेड्यूल
यह बस रेवाड़ी बस स्टैंड से शाम साढ़े 3 बजे रवाना होकर रात 07.50 बजे ISBT दिल्ली, 12 बजे अंबाला कैंट, सुबह 03.50 बजे जालंधर और साढ़े 9 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में कटरा से रेवाड़ी के लिए शाम साढ़े 3 बजे रवाना होकर 04.45 बजे जम्मू और रात 9 बजे जालंधर पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर सुबह साढ़े 9 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
बता दे कि रेवाड़ी बस स्टैंड से रवाना होकर यह बस वाया गुरुग्राम के इफको चौक, दिल्ली, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना बाईपास, जालंधर, मुकेरियां, पठानकोट, लखनपुर, सांबा और जम्मू होते हुए कटरा का सफर तय करेगी।














