रेलवे में यात्रा करने वालो के लिए जरूरी सूचना आई है। फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलमार्ग पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी को लेकर दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन का मार्ग बदला दिया गया है। इतना ही नहीं इसके अलावा फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस के संचालन समय में भी परिवर्तन किया गया है। बता दे रेवाड़ी हरियाणा से गुजरने वाले यात्रियो को 21 अगस्त से 24 सितंबर तक काफी परेशानी उठानी पडेगी।
इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव: उत्तर पश्चिम रेलवे के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलमार्ग पर कुंड, पाली एवं खोरी स्टेशन के बीच दोहरीकारण कार्य के लिए ब्लाक लिया गया है। जिसकी वजह से दिल्ली-जैसलमेर ट्रेनों के मार्ग में संशोधन किया जा गया है।
इन ट्रेनो का बदला रूट: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन नंबर 14087, दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 21 अगस्त से 24 सितंबर तक दिल्ली से चलकर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर अब रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-लोहारू-सीकर व रींगस होकर संचालित होगी।
ये है नया रूट: बता दे दोहरीकरण के चलते रूट बदला गया है। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन महेंद्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़ व सीकर स्टेशन पर ठहराव करेगी। जबकि ट्रेन नंबर 14730 फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से फाजिल्का से चलकर लखेवाली, भागसर, बधाई बल्लभगढ़, मुक्तसर, चड़ेवान, कोटकपूरा आदि स्टेशन पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।














