भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, राष्ट्रगौरव के लिए एकजुट हुआ रेवाड़ी

On: August 16, 2026 9:06 PM
Follow Us:
भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, राष्ट्रगौरव के लिए एकजुट हुआ रेवाड़ी

रेवाड़ी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के प्रति कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के कथित अपमानजनक व्यवहार के विरोध में भाजपा जिला रेवाड़ी द्वारा रविवार को जिला अध्यक्ष वंदना पोपली की अध्यक्षता में कैंडल मार्च निकाला गया। महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुआ कैंडल मार्च शहीदी स्मारक, मिनी सचिवालय तक पहुंचा। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगौरव के सम्मान में अपनी एकजुटता का संदेश दिया।

 

 भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, राष्ट्रगौरव के लिए एकजुट हुआ रेवाड़ी
भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, राष्ट्रगौरव के लिए एकजुट हुआ रेवाड़ी

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा नवनियुक्त जिला प्रभारी मदन गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला प्रभारी नियुक्त होने के बाद मदन गोयल का यह रेवाड़ी में पहला पार्टी कार्यक्रम था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वंदे मातरम् का देश के स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक महत्व रहा है। यह गीत देशवासियों के भीतर राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की भावना जगाने का काम करता रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार का अपमान देश की जनता की भावनाओं को आहत करता है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय सम्मान के विषय पर सदैव मजबूती से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

 भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, राष्ट्रगौरव के लिए एकजुट हुआ रेवाड़ी
भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, राष्ट्रगौरव के लिए एकजुट हुआ रेवाड़ी

नवनियुक्त जिला प्रभारी मदन गोयल ने कहा कि रेवाड़ी की धरती शहीदों और राष्ट्रभक्तों की धरती है। वंदे मातरम् देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और राष्ट्रसम्मान के लिए सदैव मजबूती से खड़ा रहेगा। जिला प्रभारी बनने के बाद अपने पहले रेवाड़ी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता को देखकर उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

अंत में जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगौरव से जुड़े विषय पर भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खड़े हैं। कैंडल मार्च

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर