धारूहेड़ा : स्थानीय पुलिस ने एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
महिला ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत कि वह धारूहेड़ा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और धारूहेड़ा बास रोड एक कालोनी में किराए पर रहती है। उसके पड़ोस में उसकी कंपनी में काम करने वाला नारनोल के रहने वाला भावेश भी यहीं रहता है। पड़ोसी होने के नाते दोनों में पहचान थी। महिला का आरोप है कि उसने उसका साथ दुष्कर्म किया तथा फोटे बना लिए। अब कई दिनों से वह उसे ब्लैक मेल कर रहा है।
महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी भावेश किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पहले वह डर के कारण चुप रही, परंतु आरोपी ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। 10 अगस्त को आरोपी ने एक बार फिर उसके साथ जबरदस्ती की। इसी को लेकर महिला ने 14 अगस्त डायल 112 पर शिकायत दी। । सूचना पाकर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जब पुलिस मौके पर पहुंच तो आरोपित फरार हो गया।











