भिवाड़ी (Best24News): टपूकड़ा के निकटवर्ती गांव मसीत में साध-संगत और सेवादारों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक विशाल पौधरोपण अभियान (Tree Plantation Drive) चलाया गया। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के 15 अगस्त को आने वाले पावन अवतार दिवस (जन्मदिन) के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को साध-संगत ने 1000 पौधे लगाकर गुरु का जन्मदिन मनाया।

नाम चर्चा व सेवा कार्य का आयोजन
मसीत गांव में आयोजित इस समाज सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नम्र सेवादारों और साध-संगत ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण अभियान में भाग लिया। सेवादारों ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए वे हर वर्ष मानवता भलाई के कार्य करते आए हैं। इसी कड़ी में इस बार भी मानसून के मौसम को देखते हुए गांव व आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के लिए नीम, पीपल, शीशम व छायादार पौधे लगाए गए।

ये नम्र सेवादार व साध-संगत रहे मौजूद
पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में क्षेत्र के कई प्रमुख सेवादारों एवं साध-संगत का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर साध संगत ने पौधों की देखभाल की शपथ् भी ली।

इस अवसर पर सत्यवीर सिंह सच्चे, नम्र सेवादार राजपाल, सुरेश, आनंद, चरण सिंह, अजीत, अमित, श्रीपाल, गिरिराज, प्रेमी सेवक अर्जुन, जितेंद्र, बस्तीराम, नारायण पटवारी, रामसिंह तिजारा सहित भारी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।















