हरियाणा (Best24News): हरियाणा की छात्र एवं युवा राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पिछले 13 वर्षों से लगातार सक्रिय युवा नेता और INSO हरियाणा के स्टेट इंचार्ज रहे रवि मसीत ने अपने समर्थकों संग इनसो से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नही वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।

रवि मसीत के साथ इनसो के पूर्व जिलाध्यक्ष युगल यादव तथा सैकड़ों युवाओं ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की रवि मसीत लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहकर विद्यार्थियों के हकों को लेकर मांग उठाई है। उनकी सक्रियता के चलते वे रेवाडी ही ही पूरे हरियाणा में चर्चा में रहे है।

युवाओं के अधिकारों के लिए लडी लडाई
- 2017 से 2023 तक: विश्वविद्यालय अध्यक्ष (INSO) के रूप में कार्य करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
- 2023 से अब तक: INSO हरियाणा के स्टेट इंचार्ज के पद पर रहते हुए पूरे प्रदेश में युवाओं को संगठन से जोड़ने और छात्र हितों की आवाज़ बुलंद करने का काम किया।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ व सांसद वरुण चौधरी से की मुलाकात
कांग्रेस ज्वाइन करने के तुरंत बाद रवि मसीत ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पारदर्शी भर्ती और युवाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर अंबाला से सांसद वरुण चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

“पिछले 13 वर्षों से मैंने छात्र राजनीति के माध्यम से विद्यार्थियों की सेवा की है। अब कांग्रेस के मजबूत मंच से इस संघर्ष को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाऊंगा। हरियाणा का युवा आज रोजगार, शिक्षा, पारदर्शी भर्ती और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है। आने वाले समय में प्रदेश भर के युवाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।”

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 13 वर्षों के लंबे सांगठनिक अनुभव वाले रवि मसीत के आने से कांग्रेस को प्रदेश के युवा और छात्र वर्ग के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में बड़ी मदद मिलेगी।













