धारूहेड़ा में 3131 फीट लंबी ध्वजा श्याम पदयात्रा पर की पुष्पवर्षा, ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ हाईवे

On: August 15, 2026 7:27 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा पहुंची 3131 फीट लंबी ध्वजा संग खाटू श्याम पदयात्रा

धारूहेड़ा: (Best24News): औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी से राजस्थान स्थित बाबा खाटू श्याम धाम के लिए 3131 फीट लंबी निशान श्याम पदयात्रा अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। श्याम भक्तों की पदयात्रा शुक्रवार को धारूहेड़ा भगत सिंह चौक पर पहुंची तो पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। श्याम भक्तों की टोली के धारूहेड़ा पहुंचते ही वातावरण ‘जय श्री श्याम’ और बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

 

धारूहेड़ा पहुंची 3131 फीट लंबी ध्वजा संग खाटू श्याम पदयात्रा
धारूहेड़ा पहुंची 3131 फीट लंबी ध्वजा संग खाटू श्याम पदयात्रा

भगत सिंह चौक से खरखड़ा तक हुआ भव्य स्वागत

पदयात्रा जब धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक पर पहुंची, तो नगर पालिका अध्यक्ष (चेयरमैन) अजय जांगड़ा, धर्मपाल, जितेंद्र, राजेश सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक से लेकर खरखड़ा गांव तक पदयात्रियों पर जोरदार पुष्पवर्षा (फूल बरसाकर) कर उनका अभिनंदन किया। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

भिवाड़ी UI से शुरू हुई यात्रा, कापडीवास से होकर पहुंची धारूहेड़ा

बता दे कि कि 3131 फीट लंबी ध्वजा पदयात्रा शुक्रवार सुबह भिवाड़ी के यूआई (UIET/UI) क्षेत्र से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई थी। हाईवे पर कापरीवास बॉर्डर होते हुए यात्रा धारूहेड़ा पहुंची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु हाथों में 3131 फीट लंबी विशाल ध्वजा थामे बाबा श्याम के भजनों पर झूमते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। धारूहेड़ा में पड़ाव के दौरान भक्तों ने बाबा श्याम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

लगातार दूसरे साल 3131 फीट ध्वज लेकर बनाया रिकॉर्ड
उल्लेखनीय है कि इन श्याम भक्तों ने पिछले वर्ष भी 3131 फीट लंबी ध्वजा के साथ खाटू धाम की पदयात्रा निकाली थी। इस वर्ष पुनः इतनी विशाल और लंबी ध्वजा के साथ यात्रा निकालकर भक्तों ने अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय देते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

धारूहेड़ा पहुंची 3131 फीट लंबी ध्वजा संग खाटू श्याम पदयात्रा
धारूहेड़ा पहुंची 3131 फीट लंबी ध्वजा संग खाटू श्याम पदयात्रा

बता दे भिवाडी से खाटू जाने वाले यह सबसे बड़ी निशान श्याम पद यात्रा है। इसमें हजारों श्रद्धालु पैदल चलकर बाबा श्याम के दर्शन के लिए खाटूधाम की ओर अग्रसर हैं। यात्रा के दौरान 3131 श्याम नाम का जयघोष किया जा रहा है, जो आस्था, एकता और विश्वास का संदेश दे रहा है। यह यात्रा 19 अगस्त तक बाबा के दरबार में पहुंचेगी। निशान यात्रा का शुभारंभ बाबा श्याम की विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने फीता काटकर और ध्वज हाथ में लेकर यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

धारूहेड़ा पहुंची 3131 फीट लंबी ध्वजा संग खाटू श्याम पदयात्रा
धारूहेड़ा पहुंची 3131 फीट लंबी ध्वजा संग खाटू श्याम पदयात्रा

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें