बावल पुराने कुएं से कैसे गिरा जसबीर ?

On: August 13, 2026 3:31 PM
Follow Us:

बावल: निकटवर्ती गांव साबन में बहरामपुर-भड़ंगी रोड स्थित करीब 60 फीट गहरे प्राचीन कुएं से लगभग एक सप्ताह पुराना 32 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद बावल पुलिस मौके पर पहुंची और रेवाड़ी व बावल दमकल कर्मियों की सहायता से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।

बावल के सबन में कुए निकली डेड बॉडी

ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही जसवीर पुत्र दयाराम के रूप में की।
गांव के सरपंच एडवोकेट चरण सिंह ने बताया कि कुएं के पास ग्रामीण बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बच्चे के साथ वहां पहुंचे व्यक्ति को कुएं की तरफ से दुर्गंध महसूस हुई। कुएं को देखने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकालने की कार्रवाई शुरू की।

बताया गया कि जसवीर के माता-पिता करीब 10 से 15 वर्ष पहले ही उसका साथ छोड़ चुके थे। वह मेहनत-मजदूरी करता था और अकेला रहता था। उसकी पत्नी करीब 10 दिन पहले शिवरात्रि के अवसर पर अपने मायके गई हुई थी, जबकि उनका सात वर्षीय बेटा उसकी बहन मनीता के पास था। परिजनों के अनुसार जसवीर को शिवरात्रि से करीब दो दिन पहले गांव में देखा गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

मामले की जांच कर रहे बावल पुलिस के सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को परीक्षण के लिए बावल से रेवाड़ी अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें