CIA Dharuhera: अवैध हथियार के साथ आदतन अपराधी ‘विनोद उर्फ दरबारी’ गिरफ्तार

On: August 9, 2026 4:43 PM
Follow Us:
Operation Trackdown:

CIA Dharuhera: धारूहेड़ा (Best24News): रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत सीआईए धारूहेड़ा की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए टीम ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव शहबाजपुर खालसा, जिला रेवाड़ी के रहने वाले विनोद उर्फ दरबारी के रूप में हुई है।

मसानी के पास निजी स्कूल के निकट सीआईए ने की घेराबंदी

सीआईए धारूहेड़ा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी विनोद उर्फ दरबारी अवैध हथियार के साथ गांव मसानी के एक निजी स्कूल के पास किसी का इंतजार कर रहा है।
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर चारों तरफ से घेराबंदी की और आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 1 अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।

आदतन अपराधी है विनोद उर्फ दरबारी, दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

सीआईए टीम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना धारूहेड़ा तथा गुरुग्राम के थाना खेड़की दौला में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह यह हथियार कहाँ से लाया था और किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

लिया जाएगा रिमांड पर: पुलिस ने अवैध कट्टे को सीज कर आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य खुलासे हो सके

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें