धारूहेड़ा: हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को धारूहेड़ा में एक्सईएन कार्यालय में तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन को चेतावनी दी।
प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान पोहप सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन तेजपाल शेखावत ने किया। यूनिट सचिव राज सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रमुख मांगों की जानकारी दी। एग्री डिस्कॉम का विरोध, कैशलेस मेडिकल सुविधा, जोखिम भत्ता और बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है।

पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करना, रिक्त पदों को भरना और ड्यूटी के घंटे निर्धारित करना भी प्रमुख मांगें हैं। यूनिट प्रधान ने कहा कि इसके विरोध में 6, 7 व 8 अगस्त को भी प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा अगर उनकी मांगो की सुनवाई नही हुई तो बडे स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व प्रधान छतरपाल, राज सिंह, प्रताप सिंह, जसंवत, विजय, परसराम, तेजपाल, विक्रम, नरेंद्र सिंह व महेंद्र मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे बाजी भी की।














