धारूहेड़ा: कापड़ीवास और भटसाणा में बनेंगे दो नए पावर हाउस, 2.6 करोड़ की लागत से बनेगा DHBVN का नया प्रशासनिक भवन

On: August 3, 2026 10:29 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: कापड़ीवास और भटसाणा में बनेंगे दो नए पावर हाउस; 2.6 करोड़ की लागत से बनेगा DHBVN का नया प्रशासनिक भवन

धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों व उद्योगपतियों के लिए बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) धारूहेड़ा में 2.6 करोड़ रुपये की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त प्रशासनिक भवन का निर्माण करने जा रहा है।

धारूहेड़ा: कापड़ीवास और भटसाणा में बनेंगे दो नए पावर हाउस; 2.6 करोड़ की लागत से बनेगा DHBVN का नया प्रशासनिक भवन
धारूहेड़ा: कापड़ीवास और भटसाणा में बनेंगे दो नए पावर हाउस; 2.6 करोड़ की लागत से बनेगा DHBVN का नया प्रशासनिक भवन

सोमवार को रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधिवत भूमि पूजन कर इस नए परिसर के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।एक ही छत के नीचे मिलेंगे XEN और SDO कार्यालय, जुलाई 2027 तक बनकर तैयार होगा। नए भवन में कार्यकारी अभियंता (XEN) और उप-मंडल अभियंता (SDO) दोनों के कार्यालय एक साथ संचालित होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी कार्यों के लिए अलग-अलग जगह चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह आधुनिक भवन जुलाई 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा। उद्घाटन के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने क्षेत्रवासियों को अन्य विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए बताया कि धारूहेड़ा में जल्द ही खजाना (Treasury) कार्यालय और BEO (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ऑफिस खोले जाएंगे।

नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। मुख्यमंत्री द्वारा मंजूर किए गए अर्बन हॉस्पिटल (Urban Hospital) के लिए भूमि/जगह की तलाश जारी है। मसानी बैराज से दूषित पानी निकालने और उसके समाधान की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

कापड़ीवास और भटसाणा में बनेंगे दो नए पावर हाउस

धारूहेड़ा: कापड़ीवास और भटसाणा में बनेंगे दो नए पावर हाउस; 2.6 करोड़ की लागत से बनेगा DHBVN का नया प्रशासनिक भवन
धारूहेड़ा: कापड़ीवास और भटसाणा में बनेंगे दो नए पावर हाउस; 2.6 करोड़ की लागत से बनेगा DHBVN का नया प्रशासनिक भवन

कार्यक्रम के दौरान DHBVN के कार्यकारी अभियंता (XEN) धर्मेंद्र कुमार रूहिल ने बताया कि धारूहेड़ा क्षेत्र का औद्योगिक और आवासीय दायरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते उपभोक्ता आधार और बिजली लोड को देखते हुए एक मजबूत और व्यवस्थित बिजली ढांचे की सख्त जरूरत थी।

एक्सईएन रूहिल ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि क्षेत्र में लो-वोल्टेज और कट की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए गांव कापड़ीवास तथा गांव भटसाणा में दो नए पावर हाउस (Substations) बनाए जाएंगे। इससे आसपास के दर्जनों गांवों और औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध व सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) धारूहेड़ा में 2.6 करोड़ रुपये की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त प्रशासनिक भवन का निर्माण करने जा रहा है।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) धारूहेड़ा में 2.6 करोड़ रुपये की लागत से एक सर्वसुविधायुक्त प्रशासनिक भवन का निर्माण करने जा रहा है।

इस अवसर पर एसडीओ कृष्ण कुमार सैनी, एनएससी मलिक, एसडीओ अमित, जेपी यादव, सत्यदेव यादव नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा, बबलू सैनी, अमन राव पार्षद, पार्षद रंजन यादव, राम निवास प्रजापति, नानक खोला, खेम चंद सैनी ,मलखान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे l

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें